1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 16, 2019, 11:44:21 AM
- फ़ोटो
MOTIHARI : इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां एक बड़ा हादसा होते होते टल गया. मोतिहारी के कल्याणपुर प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय रायपुर बाजार की है, जहां मध्याह्न भोजन बनाने के दौरान गैस सिलिंडर में आग लग गई. आग लगने की खबर मिलते ही स्कूल में भगदड़ मच गई. टिचर और बच्चे स्कूल छोड़कर भागने लगे. स्कूल में आग लगने की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिनके सहयोग से आग पर काबू पाया गया. हालांकि इस दौरान किचेन में रखा सामान जलकर राख हो गया. पर इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट