ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

मोतिहारी में संकल्प यात्रा के दौरान गरजे सहनी, बोले- केंद्र के लोग गलतफहमी के शिकार.. घमंड में जिंदगी जी रहे

MOTIHARI: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी शुक्रवार को अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में पूर्वी चंपारण पहुंचे। शुक्रवार को संकल्प यात्रा की शुरुआत

मोतिहारी में संकल्प यात्रा के दौरान गरजे सहनी, बोले- केंद्र के लोग गलतफहमी के शिकार.. घमंड में जिंदगी जी रहे
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MOTIHARI: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी शुक्रवार को अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में पूर्वी चंपारण पहुंचे। शुक्रवार को संकल्प यात्रा की शुरुआत मेहसी के महेंदर चौक से हुई, जहां जनसभा में हजारों लोग मौजूद रहे। यहां मुकेश सहनी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोतिहारी की जनता ने वीआईपी का शुरू से साथ दिया है। निषाद समाज ने बिहार में अपनी ताकत दिखा दी है और दिल्ली की गद्दी हिल रही है। 


उन्होंने पिछले चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि निषाद का बेटा किसी की मेहरबानी से बिहार का मंत्री नहीं बना था बल्कि हमारे सहयोग से सरकार बनी थी। यात्रा में लोगों के मिल रहे समर्थन से उत्साहित सहनी ने लोगों में जोश भरते हुए कहा कि संविधान ने वोट के रूप में हम सभी को ताकत दी है। इस ताकत को पहचानने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से वोट नहीं बेचने की अपील करते हुए सावधान किया कि अगर वे वोट बेचते हैं तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य खराब होता है। 


सहनी ने कहा कि इस यात्रा से पटना ही नहीं दिल्ली हिल गई है। समाज का एक बड़ा वर्ग वीआईपी के साथ है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे घमंड की जिंदगी जी रहे हैं। उन्हें भरोसा है कि फिर वे निषादों का वोट खरीद लेंगे लेकिन वे गलतफहमी में जी रहे। निषाद अब अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने का संकल्प ले रहा है। जिसने भी संघर्ष किया, जिसने भी अधिकार को लेकर लड़ाई लड़ी उसे अधिकार मिल गया। 


इस दौरान सहनी ने आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए सभी के हाथों में गंगा जल लेकर पूर्वजों और अपने कुल देवता को साक्षी मानकर संकल्प कराया। इसके बाद यह यात्रा फौजदार चौक, मधुवन, चकिया, उच्च विद्यालय, पकड़ीदयाल, बरदाहा चौक होते हुए मधुबनी घाट पहुंची। इन स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ में गंगाजल लेकर अपनी पार्टी के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। मुकेशसहनी ने कहा कि जब अन्य राज्यों में निषादों को आरक्षण मिल सकता है तो फिर बिहार, यूपी और झारखंड में क्यों नहीं?


मोतिहारी में संकल्प यात्रा के दौरान गरजे सहनी, बोले- केंद्र के लोग गलतफहमी के शिकार.. घमंड में जिंदगी जी रहे


मोतिहारी में संकल्प यात्रा के दौरान गरजे सहनी, बोले- केंद्र के लोग गलतफहमी के शिकार.. घमंड में जिंदगी जी रहे



टैग्स