ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

मोतिहारी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, चार अपराधी गिरफ्तार, कई अपराधी घायल

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान कई राउंड गोलियां चली है। जिसमें कई अपराधियों को गो

मोतिहारी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, चार अपराधी गिरफ्तार, कई अपराधी घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान कई राउंड गोलियां चली है। जिसमें कई अपराधियों को गोली लगी है। वही चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। 


मोतिहारी पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली है। इलाके में अपराधियों के होने की सूचना पुलिस को मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने पहुंचे तब वहां मौजूद अपराधियों ने पुलिस पर गोली चला दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। 


मोतिहारी पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में अफरा-तफऱी मच गयी। घटना चकिया थाना क्षेत्र के बारहचकिया की है जहां पुलिस से मुठभेड़ के बाद कई अपराधियों को गोली लग गयी और वे घायल हो गये। वही पुलिस ने खदेड़कर चार अपराधियों को पकड़ लिया है। वही अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूरे इलाके में छापेमारी कर रही है। पूरा इलाका छावनी में तब्दिल हो गया है। ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके के लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गये हैं। 


बताया जाता है कि जिन अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई वे सभी बैंक लूट की घटना में शामिल थे। जो किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे लेकिन इस बात सूचना किसी ने पुलिस को दी। जिसके बाद तुरंत मौके पर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस को देखते ही अपराधी गोली चलाने लगे। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें कई अपराधी गोली लगने से घायल हो गये वही चार अपराधियों को पुलिस ने धड़ दबोचा।