Hindi News / news / EX MLA की गाड़ी पर भीड़ ने किया हमला, ड्राइवर और बॉडीगार्ड...

EX MLA की गाड़ी पर भीड़ ने किया हमला, ड्राइवर और बॉडीगार्ड समेत 4 घायल

1st Bihar Published by: Updated Aug 16, 2020, 9:56:41 AM

EX MLA की गाड़ी पर भीड़ ने  किया हमला, ड्राइवर और बॉडीगार्ड समेत 4 घायल

- फ़ोटो

MOTIHARI: भीड़ ने पूर्व विधायक की गाड़ी पर हमला कर दिया है. इस हमले में पूर्व विधायक के बॉडीगार्ड, ड्राइवर समेत चार लोग घायल हो गए हैं. यह घटना पचपकड़ी सोरपनिया के पास हुआ है. 

हादसे के बाद नाराज थे लोग

घटना के बारे में बताया जा रहा है हमले की जगह पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई हो गई. इससे नाराज लोगों ने सड़क को जाम कर दिया था. चिरैया के पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव किसी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे. इस दौरान ही भीड़ ने ईंट पत्थर से उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया है. 

घटना के बाद लक्ष्मी नारायण यादव ने इसकी जानकारी सिकरहना पुलिस को दी. जिसके बाद थाने की पुलिस पहुंची. फिलहाल पुलिस ने सड़क जाम को हटा दिया है. दोषियों की पहचान करने में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि किसी बाइक सवार ने एक युवक को टक्कर मार दिया था. टक्कर के बाद युवक की मौत हो गई. इससे नाराज होकर सड़क को जाम कर दिया था. जो भी निकलने की कोशिश कर रहा था उस पर ग्रामीण हमला कर दे रहे थे.