ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार में अपराधी हुए बेखौफ: CSP में 2 लाख 70 हजार की लूट, हवाई फायरिंग करते हुए फरार

MOTIHARI: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए है. आए दिन लूट की घटना सामने आ रही है. ताजा मामला राज्य के पूर्वी चंपारण से है जहां लूट की वारदात की घटना सामने आई है. यहां अपराधियों ने

बिहार में अपराधी हुए बेखौफ: CSP में  2 लाख 70 हजार की लूट, हवाई फायरिंग करते हुए फरार
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए है. आए दिन लूट की घटना सामने आ रही है. ताजा मामला राज्य के पूर्वी चंपारण से है जहां लूट की वारदात की घटना सामने आई है. यहां अपराधियों ने सीएसपी से 2 लाख 70 हजार रुपये लूट लिये और फरार हो गए. 


वही घटना की जानकारी मिलने के बाद सिकरहना DSP और ढ़ाका पुलिस मौके पर पहुंची. घटना ढ़ाका थाना क्षेत्र के सराठा बाजार पर स्थित फिनो बैंक के CSP की है. मिली जानकारी के अनुसार सराठा बाजार पर एक भाड़े के मकान में सूरज कुमार फिनो बैंक के CSP का संचालन करता है. आज यानी शनिवार को एक बाइक पर तीन युवक सीएसपी पर आए और तीस हजार रुपया SBI के खाता से निकालने की बात कही, तो CSP संचालक सूरज ने 10 हजार से अधिक राशि की निकासी नहीं होने की बात युवकों को बतायी. एक युवक ने 10 हजार रुपया हीं निकासी करने की बात कहते हुए फिंगर प्रिंट लगाया. उसके बाद सूरज के कैश काउंटर खोलते ही अपराधियों ने उसपर पिस्तौल तान दी.


 एक अपराधी ने घटना का विरोध करने पर सूरज पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे वह घायल  हो गया. इसके बाद अपराधी सीएसपी के कैश काउंटर से 2 लाख 70 हजार रुपया निकल लिए और चलते बने. फिर तीनों अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए बहलोलपुर ढाका मुख्य पथ की ओर फरार हो गए.