ब्रेकिंग
टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपटेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंप

मोतिहारी में दिनदहाड़े 4.86 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने गैस एजेन्सी के मैनेजर को बनाया निशाना

MOTIHARI: मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने गैस एजेंसी के मैनेजर को निशाना बनाते हुए तकरीबन 5 लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। दिनदहाड

मोतिहारी में दिनदहाड़े 4.86 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने गैस एजेन्सी के मैनेजर को बनाया निशाना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने गैस एजेंसी के मैनेजर को निशाना बनाते हुए तकरीबन 5 लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। दिनदहाड़े लूट की इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


मिली जानकारी के अनुसार गैस एजेंसी के मैनेजर से दिनदहाड़े तकरीबन पांच लाख रुपये लूट लिया गया है। हथियारबंद अपराधियों ने बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहां गांव के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि बंजरिया स्थित नित्या इंडेन गैस के मैनेजर गोदाम से चार लाख छियासी हजार रुपये लेकर बैंक में जमा कराने जा रहे थे। 


इसी दौरान गोदाम के पास पहले से घात लगाये बैठे बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।