Hindi News / news / मोतिहारी में एक शख्स का मर्डर, अपराधियों ने घर के बाहर मारी गोली

मोतिहारी में एक शख्स का मर्डर, अपराधियों ने घर के बाहर मारी गोली

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 14, 2019, 8:52:42 PM

मोतिहारी में एक शख्स का मर्डर, अपराधियों ने घर के बाहर मारी गोली

- फ़ोटो

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया है. एक युवक को अपराधियों ने उसके घर के बाहर गोली मार दी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वारदात पूर्वी चंपारण जिले के रघुनाथपुर थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने लक्ष्मीपुर गडरिया गांव में एक शख्स को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक युवक घर से बाहर निकलकर अपने दरवाजे पर खड़ा था तभी अचानक हथियारबंद अपराधियों ने उसे गोली मार दी. युवक गंभीर रूप से जख्मी होकर वहीं गिर पड़ा. जिसे आनन फानन में इलाज के लिए रहमानिया अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. रघुनाथपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली घटना के कारण बारे में अभी पता नहीं चल पाया है. बाइक सवार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट