ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में SP का बड़ा एक्शन, तीन चौकीदार निलंबित, अब तक 22 की गई जान

MOTIHAARI : पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब से मरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां अबतक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सिर्फ बीते रात 18 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में SP का बड़ा एक्शन, तीन चौकीदार निलंबित, अब तक 22  की गई जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MOTIHAARI : पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब से मरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां अबतक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सिर्फ बीते रात 18 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, प्रशासन ने 14 लोगों के जहरीली शराब से मौत की पुष्टि की है। जबकि, गंभीर रूप से बीमार 26 लोगों का इलाज चल रहा है। इस बीच इस पूरे मामले को लेकर एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। 


दरअसल, एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि, इस  मामले में प्रथम दृष्टया सूचना नहीं देने के मामले में तीन चौकीदारों को दोषी पाया गया है। तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनसे स्पष्टीकरण पूछा गया है। स्पष्टीकरण के बाद सभी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मामले में संबंधित थाने की पुलिस की भूमिका के सवाल पर एसपी ने साफ किया कि मामले की जांच चल रही है। दोषी पाए जानेवाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।


वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस व मद्य निषेध विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर कोटवा में भी छापेमारी की। इस दौरान वहां से स्पिरिट के खेप के निकलने की सूचना प्राप्त हुई। हालांकि, कोटवा से न तो स्पिरिट मिली, न कोई गिरफ्तारी हुआ। इस बीच सूचना मिली की कोटवा से खेप निकली चुकी है। पुलिस खेप के पीछे दौड़ी और जयसिंहपुर में स्पिरिट जब्त की। यहां से तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं। पूछताछ चल रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार का किंगपिन पकड़ा जाएगा।