Hindi News / news / सीतामढ़ी: पुलिस का सिरदर्द कुख्यात नक्सली और वांटेड मोहन बैठा गिरफ्तार, मर्डर, लूट...

सीतामढ़ी: पुलिस का सिरदर्द कुख्यात नक्सली और वांटेड मोहन बैठा गिरफ्तार, मर्डर, लूट के दर्जनों मामले हैं दर्ज

1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 09, 2019, 9:07:18 PM

सीतामढ़ी: पुलिस का सिरदर्द कुख्यात नक्सली और वांटेड मोहन बैठा गिरफ्तार, मर्डर, लूट के दर्जनों मामले हैं दर्ज

- फ़ोटो

SITAMADHI: पुलिस ने पूर्व नक्सली और कुख्यात वांटेड अपराधी मोहन बैठा को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. गिरफ्तार कुख्यात के खिलाफ पुलिस में दर्जनों हत्या, लूट के मामले दर्ज हैं. पुलिस की इस अपराधी की पिछले कई महीनों से तलाश थी. सीतामढ़ी के आतंक के तौर पर जाना जाने वाला कुख्यात मोहन बैठा जिले में बैंक लूटकांड में मुख्य अभियुक्त है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मोहन बैठा चिरंजीवी सागर गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है. इससे पहले भी यह कुख्यात कई बार जेल जा चुका है. इसकी गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट