Hindi News / news / संघ प्रमुख से आरक्षण खत्म करने की दक्षिणा, पुष्कर में मोहन भागवत से...

संघ प्रमुख से आरक्षण खत्म करने की दक्षिणा, पुष्कर में मोहन भागवत से पुरोहितों ने की मांग

1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 04, 2019, 10:51:39 AM

संघ प्रमुख से आरक्षण खत्म करने की दक्षिणा, पुष्कर में मोहन भागवत से पुरोहितों ने की मांग

- फ़ोटो

DESK : पुष्कर यात्रा पर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत के सामने पुष्कर के पुरोहितों ने बड़ी अजीब गुरु दक्षिणा मांगी है। पुष्कर के पुरोहितों ने संघ प्रमुख से गुरु दक्षिणा के तौर पर देश से आरक्षण खत्म किए जाने की मांग की है। संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार की शाम पुष्कर पहुंचे जहां उन्होंने पुष्कर सरोवर में पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना खत्म होने के बाद मोहन भागवत के सामने पुरोहितों ने दक्षिणा के तौर पर देश से आरक्षण खत्म करने की मांग कर डाली। भागवत आगामी 11 सितंबर तक पुष्कर में रहेंगे। उन्हें 3 दिनों तक चलने वाले अखिल भारतीय समन्वय बैठक में शामिल होना है। यह बैठक पुष्कर में 7 सितंबर से शुरू होने वाली है। संघ की इस बैठक में उसके अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य के अलावा सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में काम करने वाले लगभग 3 दर्जन संगठनों के तकरीबन 200 पदाधिकारी शामिल होंगे।