ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

MLC के बाद RJD विधायकों के टूटने का डर, तेजस्वी यादव ने सभी MLA को बुलाया

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तगड़ा झटका लगने के बाद आरजेडी में खलबली मच गई है. राजद के 5 विधान पार्षदों ने पार्टी छोड़ दी है. पार्टी के पांच एमएलसी जदयू का दामन थाम लिए

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तगड़ा झटका लगने के बाद आरजेडी में खलबली मच गई है. राजद के 5 विधान पार्षदों ने पार्टी छोड़ दी है. पार्टी के पांच एमएलसी जदयू का दामन थाम लिए हैं. इसके बाद तेजस्वी यादव का टेंशन बढ़ गया है. एमएलसी के बाद अब विधायकों के टूटने का ख़तरा बढ़ गया है.


बिहार में में एमएलसी के 9 सीट के लिए छह जुलाई को विधान परिषद के चुनाव होने हैं.  इससे पहले राजद पार्टी को करारा झटका लगा है. तेजस्वी यादव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.  पार्टी के पांच एमएलसी जदयू का दामन थाम लिए हैं. इनमें राधा चरण सेठ, संजय प्रसाद, रणविजय सिंह, कमरे आलम और दिलीप राय का नाम शामिल है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरजेडी के सभी विधायकों को पटना आवास पर बुलाया है. जाहिर है तेजस्वी को अब विधायकों के भी टूटने का डर सता रहा है. क्योंकि जदयू के नेताओं का कहना है कि कई बड़े नेता जेडीयू पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार हैं. कई नेता लगातार संपर्क में बने हुए हैं.




बता दें कि राजद के विधान परिषद में आठ सदस्य थे और एक साथ दो तिहाई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है. लिहाजा अब विधान परिषद में राजद के केवल तीन सदस्य बचे हैं. आरजेडी से 3 लोग विधान परिषद् जाने वाले हैं. जिसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव का भी नाम सामने आ रहा है.

मंगलवार को आरजेडी को एक और बड़ा झटका लगा है. पार्टी के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रिय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है. कई दिनों से रघुवंश प्रसाद सिंह लगातार नाराज चल रहे थे. माना जा रहा है राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के नेतृत्व से कई एमएलसी और विधायक नाराज चल रहे थे. पार्टी के अंदर कई दिनों से लगातार विरोध के स्वर उठ रहे थे.

टैग्स