Hindi News / news / बाहुबली अनंत सिंह को सवालों से घेरने की पुलिस की तैयारी पूरी, विधायक...

बाहुबली अनंत सिंह को सवालों से घेरने की पुलिस की तैयारी पूरी, विधायक जी कहकर पूछा जाएगा हर राज

1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 27, 2019, 8:53:58 AM

बाहुबली अनंत सिंह को सवालों से घेरने की पुलिस की तैयारी पूरी, विधायक जी कहकर पूछा जाएगा हर राज

- फ़ोटो

PATNA : मोकामा विधायक अनंत सिंह को पुलिस जल्द से जल्द रिमांड पर लेकर एके -47 वाली कथा की पूरी कहानी जानना चाहती है. आज पटना पुलिस अनंत सिंह की रिमांड को लेकर कोर्ट में प्रे करेगी. हर राज उगलवाना चाहती है पुलिस अनंत सिंह से पुलिस वो राज उगलवाना चाहती है जिसके बिनाह पर कोर्ट में पुलिस अपना पक्ष मजबूती से रख पाए. पुलिस ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है. पुलिस की 4 टीमें बनाईं गईं हैं. इस टीम में एसएसपी बाढ़ लिपि सिंह, एसएचओ बाढ़, एसएचओ पंडारक समेत अन्य पुलिस वालों को रखा गया है. दिल्ली एयरपोर्ट पर भी हुई थी पूछताछ पटना पुलिस की टीम ने अनंत सिंह से दिल्ली एयरपोर्ट पर भी पूछताछ की थी. लेकिन अनंत सिंह ने थोड़ी देर बाद कह दिया था कि उनकी तबियत ठीक नहीं है. लेकिन पुलिस कोर्ट से रिमांड पर लेने के बाद अनंत सिंह कई सवाल करेगी. खबर के मुताबिक बताया जाता है कि रिमांड पर लेने के बाद अनंत सिंह से एएसएपी लिपि सिंह की टीम क्या सवाल करेगी उसको लेकर पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है.