Hindi News / news / मिशन 2024 पर सीएम नीतीश कुमार, दिल्ली में राहुल गांधी से हुई पहली...

मिशन 2024 पर सीएम नीतीश कुमार, दिल्ली में राहुल गांधी से हुई पहली मुलाकात

1st Bihar Published by: Updated Sep 05, 2022, 7:29:08 PM

मिशन 2024 पर सीएम नीतीश कुमार, दिल्ली में राहुल गांधी से हुई पहली मुलाकात

- फ़ोटो

DELHI : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली दौरे पर सबसे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। 12 तुगलक रोड़ स्थित राहुल गांधी के आवास पर नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से चर्चा की। इस दौरान बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास भी मौजूद थे।


बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार की ये पहली दिल्ली यात्रा है। इस दौरे में नीतीश कुमार के साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता संजय झा और अशोक चौधरी भी गए है। नीतीश कुमार अपने दिल्ली दौरे में विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उनका प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है। उन्होंने कहा था कि वे चाहते हैं कि विपक्ष एक साथ आए और बीजेपी के खिलाफ लड़े, विपक्ष एक साथ आएगा तो अच्छा होगा।


विपक्षी एकता के मिशन पर निकले नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ एक मोर्चा तैयार करना चाहते है। अपने दौरे पर नीतीश कुमार राहुल गांधी के अलावा शरद पवार, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, डी राजा, सीताराम येचुरी, कुमार स्वामी समेत कई विपक्ष के नेताओं से मुलाकात करेंगे। सोमवार को करीब 5 साल बाद नीतीश कुमार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मिले। 2017 में महागठबंधन छोड़ने से ठीक पहले नीतीश कुमार ने राहुल से दिल्ली में मुलाकात की थी।


राहुल से मुलाकात के बाद पटना लौटने पर कुछ दिन बाद ही महागठबंधन छोड़कर बीजेपी के साथ चले गए थे। नीतीश कुमार के इस अभियान को विपक्ष की एकजुटता का भागीरथ प्रयास माना जा रहा है। बीजेपी के खिलाफ ममता बनर्जी से लेकर अरविंद केजरीवाल तक अकेले अकेले राजनीतिक लड़ाई लड़ रहे है, नीतीश कुमार इस मिशन में निकले है कि बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले दलों की मोर्चाबंदी हो जाए।