ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

मिड डे मील में छिपकली मिलने पर स्कूल में मच गया बवाल, खाना खाने से बच्चों ने किया इनकार

KISHANGANJ: मिड डे मील में छिपकली मिलने से स्कूली बच्चों के बीच हड़कंप मच गया। जिसके बाद बच्चों ने खाना खाने से ही मना कर दिया। जब इस बात की जानकारी बच्चों के अभिभावकों को हुई

मिड डे मील में छिपकली मिलने पर स्कूल में मच गया बवाल, खाना खाने से बच्चों ने किया इनकार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KISHANGANJ: मिड डे मील में छिपकली मिलने से स्कूली बच्चों के बीच हड़कंप मच गया। जिसके बाद बच्चों ने खाना खाने से ही मना कर दिया। जब इस बात की जानकारी बच्चों के अभिभावकों को हुई तो वो स्कूल में पहुंचकर हंगामा करने लगे और मिड डे मील की आपूर्ति करने वाली एजेंसी पर कार्रवाई की मांग करने लगे। 


मामला बिहार के किशनगंज जिले का है जहां बहादुरगंज नगर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सताल में मध्याहन भोजन करने के दौरान खाने में छिपकली मिलने से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। बच्चों ने खाना खाने से ही मना कर दिया। खाना में छिपकली मिलने की सूचना पर बच्चों के अभिभावक और ग्रामीण भी स्कूल में पहुंच गए और हंगामा करने लगे। लोगों ने मामले की जांच करने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। 


बता दें कि जन जागृति एजेंसी मिड डे मील की आपूर्ति करती है। बहादुरगंज नगर पंचायत बहादुरगंज अन्तर्गत कई सरकारी शिक्षण संस्थाओं में इसी एजेंसी से मध्याह्न भोजन भेजी जाती है। मिड डे मील में छिपकली मिलने के बाद सारे खाने को नष्ट कर दिया गया। इस मामले की सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेणु कुमारी और जिला मध्याह्न योजना पदाधिकारी नुपुर कुमारी को दी गयी और कार्रवाई की मांग की गयी। बच्चों के भोजन में छिपकली मिलने का मामला कोई नहीं बात नहीं है। इससे पहले भी बिहार के कुछ स्कूलों में इस तरह का मामला सामने आ चुका है। अब देखना यह होगा कि किशनगंज के इस मामले में क्या कार्रवाई हो पाती है।    


टैग्स