ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

माइक्रो फाइनेंस के कर्मचारी से 20 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

DARBHANGA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में लगे हैं। ताजा मामला बिरौल-सहरसा मार्ग पर बघवा पुल के पास की

माइक्रो फाइनेंस के कर्मचारी से 20 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में लगे हैं। ताजा मामला बिरौल-सहरसा मार्ग पर बघवा पुल के पास की है। जहां रविवार की देर शाम लुटेरों ने एक माइक्रो फाइनेंस कर्मचारी को अपना निशाना बनाया है। हथियार के बल पर कर्मचारी से 20 लाख रुपये लूट लिये। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी पिस्टल लहराते अपनी बाइक से फरार हो गये। 


हालांकि बाइक सवार अपराधियों का पीछा करते हुए कुछ लोग जमालपुर थाने के ढंगा गांव पहुंच गये। जहां बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी और मौका पाकर वहां से भाग खड़े हुए। माइक्रो फाइनेंस कर्मचारी का नाम निराले बताया जा रहा है जो सहरसा जिले के जलई ओपी स्थित अलीनगर का रहने वाला है। 


बिरौल सर्किल के पुलिस निरीक्षक योगेंद्र रविदास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लूट की वारदात सीमावर्ती सहरसा जिले के जलई थाना क्षेत्र में हुई है। उन्होंने जमालपुर थाना क्षेत्र के ढंगा गांव से लुटेरों की बाईक बरामद किए जाने की पुष्टि की है। 


पीड़ित ने बताया कि बैग में 20 लाख रुपये लेकर बघवा घोसी पुल के पास वह बस से उतरा था। तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने हथियार के बल पर कैश से भरे बैग को छीन लिया और हवाई फायरिंग करते फरार हो गये। जब लोगों ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया वह दरभंगा जिले के जमालपुर ढंगा क्षेत्र में घुस गए।


सदर एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि 20 लाख की लूट हुई है। घटना सहरसा जिले की सीमा के अंदर नहीं हुआ है। घटना दरभंगा में होने की जानकारी मिली है। वही बिरौल के सर्किल इंस्पेक्टर योगेन्द्र कुमार का कहना है कि लूट की वारदात सहरसा जिले के जलई ओपी के बघवा के पास हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी दरभंगा की ओर भाग गये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।