ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?

Bihar News : मेला घूमने जा रहे चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, बाइक की भिड़ंत में गई जान

NALANDA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो।

Bihar News : मेला घूमने जा रहे चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, बाइक की भिड़ंत में गई जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से सामने आया है। जहां सड़क हादसे में चार लोगो की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।


मिली जानकारी के अनुसार सरमेरा थाना क्षेत्र के बढ़िया गांव के पास शनिवार की रात्रि करीब 11 बजे दो बाइक की टक्कर हो गई। जिससे 4 लोगो की मौत हो गई और 2 लोग जख़्मी हो गए।


वहीं, इस घटना में मृतक में शेखपुरा निवासी राजन कुमार,सोनू कुमार,शशिरंजन और गया जिला के धरमु चक गांव निवासी बॉस कुमार शामिल हैं। वही जख़्मी में सरमेरा निवासी सुराज कुमार और राज हंस कुमार शामिल हैं। इनलोगों का इलाज बीम्स अस्पताल में किया जा रहा है।


इधर, मृतक के परिवार ने बताया की शेखपुरा से एक बाइक पर 4 लोग सवार होकर मेला देखने आया था उसी दौरान इनकी टक्कर दूसरे बाइक सवार से हो गई। जिस पर दो लोग सवार थे।फिलहाल पुलिस द्वारा सभी शवो का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।