समाजसेवी अजय सिंह ने मदद के बढ़ाए हाथ, पुलिस और आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सौंपा जंपिंग गद्दा Success Story: पुलिस ने मांगी रिश्वत तो लड़की ने शुरू कर दी UPSC की तैयारी, पहले IPS बनीं; फिर IAS बनकर पिता का सपना किया साकार JEE Main 2025: जेईई मेन में VVCP के छात्र-छात्राओं ने फिर लहराया परचम, जिले के टॉप थ्री पर कब्जा BIHAR NEWS: बिहार के गरीबों के लिए 2102 करोड़ रू की मंजूरी, जल्द ही खाते में जायेगी राशि, डिप्टी CM ने PM मोदी को कहा 'धन्यवाद' Chanakya Niti: दौलत, औरत और औलाद ...चाणक्य ने इन्हें क्यों बताया अनमोल? नीतीश कुमार को बड़ा झटका, जेडीयू के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने दिया इस्तीफा Namami Gange Yojana: बिहार के इस जिले को केंद्र सरकार की सौगात, नमामी गंगे और अटल मिशन के तहत मिलेगा साढ़े पांच सौ करोड़ का विकास पैकेज जनेऊ नहीं उतारा तो परीक्षा से किया बाहर, FIR के बाद बढ़ी सियासत Parenting Tips: पढ़ाई के दौरान क्यों आती है बच्चों को नींद? ये काम करें; दूर हो जाएगी परेशानी Bihar politics: बहुमत है, पर नैतिकता नहीं', बीजेपी पर बरसे मनोज झा, वक्फ कानून की वापसी की उठाई मांग!
1st Bihar Published by: MANOJ KUMAR Updated Mon, 01 May 2023 07:07:00 PM IST
MUZAFFARPUR: एक मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाते हैं। मजदूर दिवस के मौके पर आज मुजफ्फरपुर में अलग-अलग घटनाओं ने दो मजदूरों को खौफनाक सजा मिली। बदमाशों ने एक मजदूर को मौत के घाट उतार दिया जबकि दूसरे मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है।
मुजफ्फरपुर में मजदूर दिवस पर मजदूर पर हमला हुआ है। पहली घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर स्थित बजरंग विहार कॉलोनी की है जहां रविंद्र कुमार मिश्रा के निर्माणाधीन मकान में विगत 4 माह से रहकर राजमिस्त्री का काम करने वाले मोतिहारी के पकरीदयाल निवासी मुस्तफा अंसारी की लोहे से रॉड से पीट-पीटकर अपराधियों ने मार डाला।
देर रात निर्माणाधीन मकान के अंदर ही इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते मौके पर परिजनों के बीच कोहराम मच गया। बेटे की हत्या की खबर मिलते ही रोते बिलखती मां मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच की मांग की। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है।
वही दूसरी घटना भी मजदूर से जुड़ी है। जो कोल्हुआ पैगंबरपुर के राजेन्द्र नगर कॉलोनी की है जहां अभिराम सिंह के मकान में गार्ड की ड्यूटी करने वाले दुलारे खलीफा से लूटपाट की गयी। विरोध करने पर अपराधियों ने पीट दिया और लहुलुहान कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर की माने तो दुलारे खलीफा की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की।
अहियापुर थानेदार अरुण कुमार ने बताया कि मजदूर से हमले से जुड़ा दोनों मामला उनके थानाक्षेत्र में ही पड़ता है। फिलहाल दोनों मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने दावा कि आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। बता दें कि हाल के दिनों की यदि बात की जाए तो मुजफ्फरपुर में खासकर अहियापुर थाना क्षेत्र में जिस तरह से आपराधिक वारदात अचानक बढी है वह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। आए दिन एक के बाद एक घटना इसी थानाक्षेत्र में घटित हो रही है। जो पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती से कम नहीं है। अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करती है।