ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

मायावती ने अपने जन्मदिन के मौके पर मोदी सरकार पर बोला हमला, अर्थव्यवस्था बीमार और गरीब लाचार है

LUCKNOW : बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती आज अपना 64 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर मायावती ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। मायावती ने मोदी सरकार की नीतियों को देश

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

LUCKNOW : बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती आज अपना 64 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर मायावती ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। मायावती ने मोदी सरकार की नीतियों को देश की कमजोर आर्थिक स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए निशाना साधा है। बीएसपी अध्यक्ष ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था को मोदी सरकार ने बीमार बना दिया है। हालात ऐसे हैं कि भारत का गरीब आदमी लाचार बना हुआ है। 


मायावती ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी अपने एजेंडे को लागू करने के लिए जनहित के मुद्दों को दरकिनार कर रही है। देश में अराजकता और हिंसा का माहौल है। मायावती ने देश की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा है कि मोदी सरकार को समय रहते चेत जाना चाहिए। 


बीएसपी अध्यक्ष के मुताबिक देश के 130 करोड़ लोगों के सामने हर दिन रोजी रोटी का संकट पैदा हो रहा है जबकि मोदी सरकार की कमियों की वजह से ही बीजेपी और उसके सहयोगी राजनीतिक लाभ उठाने में लगे हुए हैं।

टैग्स