ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार के कई जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

PATNA: बिहार के अधिकांश हिस्सों में मानसून की बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को भी राजधानी

बिहार के कई जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के अधिकांश हिस्सों में मानसून की बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को भी राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है।


मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर, दरभंगा, जमुई, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार जिले के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। बारिश के दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर भी मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही साथ मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।


लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के कारण कृषि कार्यों में तेजी आई है। किसान धान के बीच खेतों में गिरा रहे हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों को सचेत रहने को भी कहा है। वज्रपात से राज्य में अबतक कई लोगों की मौत हो चुकी है।