Hindi News / news / मौसम विभाग का अलर्ट : इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग का अलर्ट : इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी

1st Bihar Published by: Updated Jun 28, 2021, 11:06:33 AM

मौसम विभाग का अलर्ट : इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग में वज्रपात को लेकर अब नया अलर्ट जारी किया है। बिहार की सुपौल, मधुबनी और पश्चिम चंपारण जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जतायी गयी है। इस दौरान लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है।


आपदा प्रबंधन विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। भारी वज्रपात की भी चेतावनी दी गयी है। सीतामढ़ी जिला के बैरगनियाँ, बाजपट्टी, बथनाहा, बेल्सणड, चोरौट, डुमरा, मेजरगंज, नानपुर, परिहार, परसौनी, पुपरी, रीगा, रून्नीसैदपुर, सोनबरसा, सुप्पी, सुरसंड प्रखंड में आज दोपहर 12.15 PM तक अलर्ट जारी किया गया है।



मौसम को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। लोग यदि खूले में हैं तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़-पौधों और बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रहें। मौसम विभाग ने 6 जिलों में अगले दो से तीन घंटे में वज्रपात के साथ-साथ बारिश की संभावना जतायी है।