ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

मैट्रिक फेल शिक्षक 10 साल से कर रहे थे नौकरी, निगरानी ने जब केस किया तो हो गये फरार

KATIHAR: फर्जी डिग्री पर बहाल हुए एक शिक्षक पर कार्रवाई की गयी है। निगरानी विभाग ने कटिहार में यह कार्रवाई की है। तेली टोला प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पप्पू मंडल के खिलाफ FIR दर्ज

मैट्रिक फेल शिक्षक 10 साल से कर रहे थे नौकरी, निगरानी ने जब केस किया तो हो गये फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: फर्जी डिग्री पर बहाल हुए एक शिक्षक पर कार्रवाई की गयी है। निगरानी विभाग ने कटिहार में यह कार्रवाई की है। तेली टोला प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पप्पू मंडल के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। विभाग के DSP मिथिलेश कुमार जायसवाल की लिखित शिकायत पर प्राणपुर थाना में केस दर्ज की गयी। मामला दर्ज होने के बाद पप्पू मंडल छुट्टी का आवेदन देकर स्कूल से फरार हो गया।


निगरानी ने जब मामले की जांच की तो पाया कि पप्पू मंडल का डॉक्यूमेंट पूरी तरह फर्जी हैं। गलत सर्टिफिकेट प्रस्तुत कर उसने शिक्षक की नौकरी हासिल कर ली। इसे लेकर प्राणपुर थाने में निगरानी विभाग ने FIR दर्ज की।


पप्पू मंडल पर आरोप है कि शिक्षक नियोजन के समय उसने मैट्रिक का अंक पत्र संलग्न किया था। अंक पत्र में द्वितीय श्रेणी और कुल अंक 337 दिखाया था। अंकपत्र 2012 के नियोजन के समय जमा कराया था। जबकि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा सत्यापित मांगे गए प्रतिवेदन में उन्हें 285 अंक और फेल बताया गया था।


कटिहार के जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि इस तरह का मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। निगरानी विभाग का पत्र आने के बाद नियोजन इकाई को सेवा निरस्तीकरण के लिए और राशि वसूली के लिए लिखा जाएगा। जिसके बाद आरोपित शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी शिक्षक छुट्टी का आवेदन देकर फरार हो गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।