1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Dec 20, 2020, 10:30:36 AM
- फ़ोटो
NALANDA : नालंदा जिला के बिहार थाना क्षेत्र के इमादपुर मोहल्ले के एक मस्जिद में वृद्ध ने गला रेतकर आत्महत्या कर ली है. मृतक 75 वर्षीय मोहम्मद मोतीफुर्र रहमान बताये जा रहे हैं.
घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि वे मस्जिद में ही रहते थे. कुछ दिनों से उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी. सुबह लोगों ने जब उन्हें खून से लथपथ देखा तो मामले की सूचना मिली. इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दी है.
पुलिस ने बताया कि परिजनों ने पूछताछ में बताया है कि मृतक की दिमागी हालत काफी दिनों से ठीक नहीं थी. इसी वजह से उन्होंने चाकू से गला रेत कर आत्महत्या कर ली होगी. और परिजनों ने किसी से उनका विवाद नहीं होने की भी बात बताई है.