1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Nov 26, 2021, 9:34:09 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बेगूसराय के एक निजी नर्सिंग होम में बवाल की खबर सामने आई है दरअसल नई नर्सिंग होम में सर्जरी के दौरान एक मरीज की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा है मरीज की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की है।
घटना बलिया थाना इलाके की है। यहां एक निजी नर्सिंग होम में युवक की सर्जरी कराई जा रही थी। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद युवक की मौत हो गई परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान मरीज की तबीयत बिगड़ती देख डॉक्टर मौके से निकल भागे। उन्होंने मरीज को बचाने का प्रयास नहीं किया।
निजी नर्सिंग होम का नाम होप हॉस्पिटल है। युवक को हाइड्रोसील की परेशानी थी। इसी वजह से उसकी सर्जरी की जा रही थी लेकिन सर्जरी के दौरान 29 साल के राजीव यादव की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और फिर उसकी मौत हो गई। तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और किसी तरह उसने परिजनों को शांत कराया है।