ब्रेकिंग
Bihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

मंटू शर्मा हत्याकांड का उद्भेदन: मास्टर माइंड शेषनाथ समेत 7 अपराधी गिरफ्तार

PATNA: पटना पुलिस ने मंटू शर्मा हत्याकांड का खुलासा किया है। इस कांड के मास्टरमाइंड शेषनाथ सहित 7 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने ह

मंटू शर्मा हत्याकांड का उद्भेदन: मास्टर माइंड शेषनाथ समेत 7 अपराधी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना पुलिस ने मंटू शर्मा हत्याकांड का खुलासा किया है। इस कांड के मास्टरमाइंड शेषनाथ सहित 7 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए कहा कि मास्टर माइंड शेषनाथ समेत 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। 


गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद किया गया है। पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि हत्याकांड का मास्टर माइंड शेषनाथ पटना सिटी के दीदारगंज का रहने वाला है। शेषनाथ की निशानदेही पर घटना में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक 8 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। गौरतलब है कि चर्चित प्रॉपर्टी डीलर मंटू शर्मा और उनके पिता की हत्या फुलवारी में की गयी थी। इसी मामले का खुलासा आज पटना पुलिस ने किया है।  


पटना के इंद्रपुरी इलाके से तीन लोगों को दबोचा गया है। गिरफ्तार अपराधियों में वैशाली का गुलेरिया उर्फ छोटे लाल पासवान, सारण का सन्नी सहनी और भागलपुर का अजहर आलम शामिल हैं। मास्टर माइंड शेषनाथ की निशानदेही पर 5 लोगों को फतुहा से गिरफ्तार किया गया है। शेषनाथ पर लूट, डकैती, अपहरण समेत 13 मामले दर्ज हैं। वही धर्मेंद्र पासवान और गौरव झा मोकामा का रहने वाला है। मुकेश पासवान और राजवीर सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। परसा बाजार में हुए तीन वारदातों में इन शूटरों का ही हाथ था।