ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

मंत्री की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप, मुख्यमंत्री हुए क्वारंटाइन, कैबिनेट मीटिंग में हुए थे शामिल

DESK : भारत में कोरोना का कहर काफी तेजी से बढ़ रहा है. उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार में एक मंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिससे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के पूरे मंत्

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DESK : भारत में कोरोना का कहर काफी तेजी से बढ़ रहा है. उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार में एक मंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिससे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के पूरे मंत्रिमंडल में हड़कंप मच गया है. दरअसल, वो हाल ही 29 मई को हुई कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे. मंत्री के कोरोना पॉजिटवि पाए जाने के तत्काल बाद ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने एहतियात के तौर पर सेल्फ क्वारंटाइन पर चले गए हैं.


सीएम आवास की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. मुख्य गेट से किसी को भी प्रवेश की इजाजत नहीं दी जा रही है. जानकारी के मुताबिक शनिवार को मंत्री की पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके सैंपल की जांच प्राइवेट लैब में करवाई गई. जिसके बाद आज मंत्री समेत उनके स्टॉफ में शामिल कई लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं.


बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सचिवालय में 11 बजे से पौने तीन बजे तक चली मैराथन कैबिनेट बैठक में मंत्री भी मौजूद थे. शाम को उनकी पत्नी के कोरोना पॉजिटव आने के बाद से ही सीएम त्रिवेंद्र रावत ने खास एहतियात बरतनी शुरू कर दी. जब से कोरोना महामारी की शुरूआत हुई, सीएम आवास में सावधानी बरती जा रही थी. इस दौरान जो भी उनसे मिलने पहुंचे, उसमें सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जा रहा था.


कोरोना महामारी पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर वे नियमित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते रहे. इन बैठकों में भी जो चंद अफसर मौजूद रहते थे, वे भी आपस में दूरी बना कर बैठते रहे। लॉकडाउन तीन के बाद जब भी वे सचिवालय पहुंचे तो वहां भी ये सावधानियां बरती गईं. मंत्री की पत्नी की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की बताई जा रही है. उनकी फर्स्ट कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में मंत्री समेत 41 लोगों की सूची सामने आई है. एक प्राइवेट लैब द्वारा मंत्री समेत समस्त स्टाफ के सैम्पल लिए ग थे. अब सभी को इंस्टीट्यूशनल आइसोलेट किया जा रहा है. 

टैग्स