ब्रेकिंग
Bihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें

मंत्री जीवेश मिश्रा के मसले पर बीजेपी ने किया सरेंडर, सदन में डिप्टी सीएम बोले प्रभारी गृहमंत्री जांच करवा रहे हैं

PATNA : बिहार कैबिनेट के मंत्री जीवेश मिश्रा के साथ बदसलूकी मामले में गंभीर आरोप झेल रहे पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा और डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को लेकर आज सदन के अंदर एक बार फिर हंगामा हुआ है. विधा

मंत्री जीवेश मिश्रा के मसले पर बीजेपी ने किया सरेंडर, सदन में डिप्टी सीएम बोले प्रभारी गृहमंत्री जांच करवा रहे हैं
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार कैबिनेट के मंत्री जीवेश मिश्रा के साथ बदसलूकी मामले में गंभीर आरोप झेल रहे पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा और डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को लेकर आज सदन के अंदर एक बार फिर हंगामा हुआ है. विधानसभा में मंत्री जीवेश मिश्रा ने गुरुवार को जो गंभीर आरोप लगाए थे. और बीती रात मंत्री जीवेश मिश्रा को मैनेज करने का जो खेल हुआ उसके बाद आज विधानसभा में इस मसले पर बीजेपी सरेंडर करते नजर आ रही है.


विधानसभा में आज जांच रिपोर्ट पेश नहीं की गई जबकि 10:00 बजे तक की समय सीमा तय की गई थी. विधानसभा अध्यक्ष ने इस मामले में दोनों डिप्टी सीएम और बिहार के प्रभारी गृहमंत्री से बातचीत होने की जानकारी सदन में दी. इसके बाद डिप्टी सीएम किशोर प्रसाद ने कहा कि इस मसले पर प्रभारी गृह मंत्री जांच करवा रहे हैं. हालांकि विपक्ष इससे सहमत नहीं दिखा.


विधानसभा में कांग्रेस और वाम दलों के नेताओं ने इस बात पर गहरी आपत्ति जताई कि मंत्री को मैनेज करने की कोशिश रात के अंधेरे में की गई. आरजेडी के सदस्यों ने भी कहा कि जांच का नतीजा सदन को जानकारी दी जानी चाहिए.

टैग्स