ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

मंत्री जमा खान का बड़ा बयान, सुधाकर सिंह को उनकी पार्टी के लोग ही कहते हैं 'साइको'

SASARAM: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखे जाने और वीडियो वायरल किये जाने के मामले को लेकर बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर भड़के बिहार के मंत्री जमा खान इतन

मंत्री जमा खान का बड़ा बयान, सुधाकर सिंह को उनकी पार्टी के लोग ही कहते हैं 'साइको'
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SASARAM: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखे जाने और वीडियो वायरल किये जाने के मामले को लेकर बिहार के पूर्व  कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर भड़के बिहार के मंत्री जमा खान इतना तक कह दिया कि सुधाकर सिंह को उनकी खुद की पार्टी के लोग साइको कहते हैं। सुधाकर सिंह को उन्होंने हिदायत दी कि किसी पर कीचड़ नहीं उछालना चाहिए बल्कि मौका मिला था काम करने का वो करना चाहिए था। सुधाकर सिंह का व्यवहार किसी को अच्छा नहीं लग रहा है। सुर्खियों में बने रहने के लिए वे ऐसा कर रहे हैं। 


बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने सुधाकर सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने उन्हें विधायक बनाया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें मंत्री बनाया था। लेकिन काम करने के बजाय सुधाकर सिंह सरकार पर कीचड़ उछालने में लग गये। उनको काम करके दिखाना चाहिए था। यदि कोई दिक्कत थी तो गठबंधन परिवार से बात कर लेते। अपने पिता के नाम पर पहली बार विधायक तो बन गये लेकिन आलोचना के सिवाय कुछ भी नहीं कर पाए। उनका व्यवहार किसी को अच्छा नहीं लग रहा है। जमा खान ने कहा कि मुझे भी जनता ने विधायक चुना है। हम जनता की सेवा में लगे रहते हैं। हम किसी की आलोचना नहीं करते। जमा खान ने साफ तौर पर कह दिया कि बगावती तेवर से महागठबंधन को कुछ भी नहीं होने वाला है।


सुधाकर सिंह पर भड़के मंत्री जमा खान ने कहा कि वे कितने अच्छे हैं यह सभी जानते हैं। सुधाकर सिंह जेल जा चुके हैं। जमीन और धान खरीदारी के आरोपी भी हैं। सुधाकर सिंह को उनकी पार्टी के लोग ही साइको कहते हैं। वे पिता के दम पर विधायक बने। अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काम अच्छा नहीं लगता तो आप अपने अच्छे कार्यों से उनके सामने बड़ा लकीर खींच कर दिखाएं लेकिन आप ऐसा नहीं करते। उल्टे उनके ऊपर ही बयान देते हैं। सुधाकर सिंह को दूसरे के ऊपर बोलने से पहले अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए। मंत्री जमा खान आज सोमवार को अपने पैतृक गांव नौघरा पहुंचे थे जहां इस दौरान उन्होंने सुधाकर सिंह पर जमकर हमला बोला।



टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता