ब्रेकिंग
बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' किया

मांझी ने बीजेपी पर किया पलटवार,कहा-बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की हो रही साजिश

PATNA : बेगूसराय गोलीकांड को लेकर बीजेपी इन दिनों लगातार हमलावर है। बीजेपी के नेता आए दिन नीतीश सरकार को घेरने का काम कर रही है। बीजेपी नेताओं के बयान पर जीतनराम मांझी ने पलटव

मांझी ने बीजेपी पर किया पलटवार,कहा-बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की हो रही साजिश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : बेगूसराय गोलीकांड को लेकर बीजेपी इन दिनों लगातार हमलावर है। बीजेपी के नेता आए दिन नीतीश सरकार को घेरने का काम कर रही है। बीजेपी नेताओं के बयान पर जीतनराम मांझी ने पलटवार किया है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को बदलने के लिए बीजेपी के पास राष्ट्रपति शासन ही विकल्प बचा है। बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश हो रही है। मांझी ने बेगूसराय की घटना को बीजेपी की राजनीतिक साजिश करार दिया है।


वहीं कृषि मंत्री सुधाकर सिंह प्रकरण पर बिहार के पूर्व सीएम व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी प्रतिक्रिया सामने आई है। जीतनराम मांझी ने कहा कि कोई सच्चाई को छिपाता है कोई सच्चाई को सामने रखकर उसमें सुधार करने का प्रयास करता है। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने जो कुछ कहा हम उनकी बातों से सहमत है। कृषि विभाग जब बीजेपी के हाथ में थी तब काफी गड़बड़ियां हुई। किसानों को सरकार से मिलने वाला लाभ भी इन लोगों ने रोके रखा। इससे उबकर मंत्री सुधाकर सिंह ने उक्त बातें कही।


जीतनराम मांझी ने बेगूसराय गोलीकांड मामले पर कहा कि राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश रची जा रही है। सरकार बदलने के लिए राष्ट्रपति शासन ही बीजेपी के पास विकल्प बचा है। बेगूसराय की घटना बीजेपी की राजनीतिक साजिश है। जीतनराम मांझी ने कहा कि एक महीने पहले जब बीजेपी साथ में थी तब सब कुछ ठीक था लेकिन जब नीतीश कुमार अलग हो गये है तो आज खराब हो गया। बीजेपी के समय सारी गड़बड़ियां हो रही थी जिसे देखते हुए नीतीश कुमार ने पाला बदला। जो बीजेपी बर्दास्त नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय मामले में जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। वे जल्द सलाखों के पीछे होंगे। नीतीश कुमार ना तो किसी को बचाते हैं और ना ही फंसाते हैं। इसी तरह बेगूसराय गोलीकांड मामले के दोषियों को भी छोड़ा नहीं जाएगा।