Hindi News / news / मांझर कुंड में नहाने के दौरान भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता की...

मांझर कुंड में नहाने के दौरान भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता की मौत, पत्नी को बचाने के दौरान हुआ हादसा

1st Bihar Published by: RANJAN Updated Sep 05, 2021, 7:26:27 PM

मांझर कुंड में नहाने के दौरान भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता की मौत, पत्नी को बचाने के दौरान हुआ हादसा

- फ़ोटो

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता अशोक कुमार सिंह की मांझर कुंड के झरना में नहाने के दौरान मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


45 वर्षीय अशोक कुमार सिंह सासाराम में भवन निर्माण विभाग में पदस्थापित थे। पूर्णिया के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के निवासी अशोक कुमार सिंह अपने परिवार के साथ मांझर कुंड में स्नान करने आए थे। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि इस दौरान उनकी पत्नी किरण देवी अचानक तेज़ पानी में बहने लगी। उन्हें बचाने के दौरान अशोक सिंह खुद गहरे पानी में डूब गए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।