ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

मणिपुर में असम राइफल्स के CO सहित 5 जवान शहीद, MNPF ने ली हमले की जिम्मेदारी

DESK: मणिपुर में आतंकी हमले में असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर समेत 5 जवान शहीद हो गये हैं। 46 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पत्नी अनुजा शुक्ला (37) और बेटे

मणिपुर में असम राइफल्स के CO सहित 5 जवान शहीद, MNPF ने ली हमले की जिम्मेदारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: मणिपुर में आतंकी हमले में असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर समेत 5 जवान शहीद हो गये हैं। 46 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पत्नी अनुजा शुक्ला (37) और बेटे आशीष त्रिपाठी (5) की भी इस हमले में मौत हो गई है। घटना चुराचांदपुर जिले के सिंघट में हुई जहां उग्रवादियों ने असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर IED अटैक किया था। मणिपुर नागा पीपुल्स फ्रंट (MNPF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने इस घटना पर दुख जताया है। 


भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवने को मणिपुर आतंकवादी हमले के बारे में जानकारी दी गई थी। आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में सर्च ऑपरशन शुरू जारी है। आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए म्यांमार बॉर्डर पर कड़ी नजर रखी जा रही है। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा- मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं उन सैनिकों और परिवार के सदस्यों को श्रद्धांजलि देता हूं, जो आज शहीद हुए हैं। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। वही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हमले पर दुख जताते हुए इसे कायराना हरकत करार दिया है। साथ ही इस हमले का जवाब देने की बात कही है।




टैग्स