1st Bihar Published by: Updated Oct 08, 2019, 7:02:39 PM
- फ़ोटो
PATNA: मनेर के हल्दी छपरा में 2 नावों के बीच टक्कर हो गई. जिसके बाद दोनों नावें डूब गई. इस हादसे में 3 मजदूर लापता हो गए हैं. बुधवार सुबह लापता लोगों की खोजबीन होगी.
बताया जा रहा है कि दोनों नावों पर कुल 19 मजदूर सवार थे, जिसमें 16 ने कूदकर अपनी जान बचा ली. घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
बताया जा रहा है कि गंगा और सोन के संगम स्थल पर तेज धारा के कारण दोनों नावें कंट्रोल से बाहर हो गई. जिसके बाद यह हादसा हुआ है.