Hindi News / news / मंदिरी के माफिया पटना पुलिस लाइन में बेचते हैं शराब, गिरफ्तार तस्कर ने...

मंदिरी के माफिया पटना पुलिस लाइन में बेचते हैं शराब, गिरफ्तार तस्कर ने कई दारोगा और पुलिस के बताए नाम, जांच के बाद सभी पर गिरेगी गाज

1st Bihar Published by: Updated Jan 18, 2020, 8:34:33 AM

मंदिरी के माफिया पटना पुलिस लाइन में बेचते हैं शराब, गिरफ्तार तस्कर ने कई दारोगा और पुलिस के बताए नाम, जांच के बाद सभी पर गिरेगी गाज

- फ़ोटो

PATNA : पटना पुलिस लाइन से शराब बरामदगी मामले में अब शिकंजा कसना शुरू हो गया है. अब हर हफ्ते पुलिस लाइन में अधिकारी औचक निरीक्षण करेंगे और टल्ली रहने वाले पुलिसकर्मियों पर गाज गिरेगी. 

शराब तस्करी के मामले में पुलिस लाइन से पकड़े गए दो आरोपी चंदन और नागेंद्र ने पूछताछ में पुलिस के सामने कई राज खोले हैं. मंदिरी के शराब माफिया पटना पुलिस लाइन में बेरोक-टोक एंट्री लेते हैं और आसानी से लाइन के भीतर शराब बेचकर बाहर निकल जाते हैं. शराब बेचने वाले कई गैंग पुलिस लाइन में सक्रिय हैं. 

वैसे शराब माफिया की पहचान पुलिस कर रही है, जो मंदिरी और उसके आसपास के इलाके में घूमते हैं. कईयों का नाम-पता भी पुलिस को मिल गया है. पुलिस उनकी तेजी से तालाश कर रही है. वहीं मंगलवार को पुलिस लाइन से गिरफ्तार किए गए तस्कर ने कई दारोगा और पुलिसकर्मियों के नाम बताए हैं जो उनसे शराब खरीदते थे.