1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 27, 2019, 10:49:35 AM
- फ़ोटो
JEHANABAD: इस वक्त की बड़ी ख़बर जहानाबाद से है, जहां मंडल कारा के काको जेल में बंद एक कैदी की मौत हो गई है. कैदी की मौत पर परिजनों का गुस्सा भड़क गया है. गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अस्पताल मोड़ को जाम कर हंगामा किया. कैदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा. कैदी शिधू मांझी भेलाबर थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव का निवासी था. पिछले कई महीनों से हत्या के मामले में मंडल कारा के काको जेल में कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहा था. जहानाबाद से अजीत कुमार की रिपोर्ट