ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से पूछा- आप भारत के PM हैं या पाकिस्तान के राजदूत

DESK: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा हैं. ममता ने कहा कि पीएम मोदी बार-बार भारत की तुलना पाकिस्तान से क्यों करते हैं, क्या वह

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

DESK: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा हैं. ममता ने कहा कि पीएम मोदी बार-बार भारत की तुलना पाकिस्तान से क्यों करते हैं, क्या वह भारत के पीएम हैं या पाकिस्तान के राजदूत हैं.

देश की संस्कृति और विरासत बेहद समृद्ध

ममता ने सिलिगुड़ी में एनआरसी और सीएए के विरोध में एक रैली को संबोधित कर रही थी. इस दौरान ही पीएम पर निशाना साधा. ममता ने कहा कि भारत एक बड़ा देश है. इसकी संस्कृति और विरासत बेहद समृद्ध है और पीएम लगातार इसकी तुलना पाकिस्तान जैसे देश से क्यों करते हैं? हर मसले पर आप पाकिस्तान का उदाहरण क्यों देते हैं.

भ्रम की स्थिति पैदाकर कर रही बीजेपी

ममता ने कहा कि भाजपा एनआरसी और सीएए को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा किए हुए हैं. एक तरह पीएम मोदी कहते हैं कि एनआरसी लागू नहीं होगा, लेकिन दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री कहते हैं कि देश में एनआरसी लागू होकर रहेगा. ममता ने कहा कि आजादी के 70 साल के बाद भी देश के नागरिकों को अपनी नागरिकता साबित करना पड़े इससे शर्म की बात और क्या हो सकती है.


इससे पहले भी दे चुकी हैं चुनौती

बता दें कि ममता बनर्जी को केंद्र सरकार से पंगा लेने की पुरानी आदत हैं. वह इससे पहले भी केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साध चुकी हैं और वह कह चुकी है कि किसी भी कीमत पर वह अपने राज्य में एनआरसी लागू नहीं होने देगी. चाहे इसको लेकर जो भी करना पड़े. वही, पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कह चुके हैं कि बंगाल समेत सभी राज्यों में एनआरसी लागू होकर रहेगा. ममता सीएए को लेकर भी केंद्र पर निशाना साध चुकी हैं. बंगाल में राजनीति को लेकर ममता की पार्टी टीएमसी और बीजेपी में टकराव जारी है. यही कारण है कि ममता केंद्र की कई योजनाओं को अपने यहां लागू नहीं होने देना चाहती है.

टैग्स