1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 16, 2019, 1:13:30 PM
- फ़ोटो
ARA : बहुचर्चित आरा सेक्स रैकेट कांड की पीड़िता का सीडब्ल्यूसी के तहत बयान दर्ज कराने पहुंची महिला विकास मंच के सदस्य भोजपुर पुलिस के रवैए से नाराज है। महिला विकास मंच ने आरोप लगाया है कि पीड़िता को न्याय दिलाने की बजाय भोजपुरी पुलिस बेवजह उन्हें परेशान कर रही है। सेक्स रैकेट कांड की पीड़िता को लेकर पटना से आरा पहुंची मंच की सदस्य वीणा मानवी ने कहा कि उन्हें पता है कि मामला कितना हाई प्रोफाइल है। मंच के सदस्य अपने सिर पर कफन बांध कर निकली हैं लेकिन उनका इरादा केवल पीड़िता को न्याय दिलाने का है। वीणा मानवी ने कहा है कि भोजपुर पुलिस ने महिला विकास मंच की सदस्य के खिलाफ पीड़िता का वीडियो वायरल होने पर जो मामला दर्ज किया है दरअसल वह खुद पीड़िता की तरफ से भूलवश वायरल हुआ। मानवी ने कहा कि लंबे चौड़े बयान वाला पीड़िता का वीडियो यूट्यूब पर मौजूद है लेकिन भोजपुर पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की और अब जान बूझकर महिला विकास मंच को परेशान किया जा रहा है। आरा से के के सिंह के रिपोर्ट