ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकारपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकारपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफर

पड़ोसी ने दो महिला डॉक्टर पर बीच बाजार में किया हमला, कहा- ये कोरोना फैला रही है...

DELHI : कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए कोरोना वॉरियर्स डॉक्टर्स, मेडिकल स्टॉफ महजंग लड़ रहे हैं. अपनी जान की परवाह किए बिना वे लोग सुबह से लेकर शाम तक डटे हैं. लेकिन इस बीच, मानवता से परे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए कोरोना वॉरियर्स  डॉक्टर्स, मेडिकल स्टॉफ महजंग लड़ रहे हैं. अपनी जान की परवाह किए बिना वे लोग सुबह से लेकर शाम तक डटे हैं. लेकिन इस बीच, मानवता से परे कुछ लोगों ने कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों को  निशाना बनाया है.

ताजा मामला दिल्ली का है. जहां सफदरजंग अस्पताल में तैनात दो महिला डॉक्टरों पर हमला करने का मामला आया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सफदरजंग हॉस्पिटल रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मनीष ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने ने बताया कि मामला बुधवार की रात  9.30 बजे की है. सफदरजंग अस्पताल के इमर्जेंसी डिपार्टमेंट में तैनात दो महिला डॉक्टरों पर गौतम बुद्ध नगर में उनके पड़ोसियों ने हमला कर दिया. यह हमला उस वक्त किया गया जब ये दोनों मार्केट में फल खरीद रहीं थीं. 


उनका एक पड़ोसी अचानक जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि ये दोनों यहां कोरोना वायरस फैला रही है. जब डॉक्टरों ने उसे मना किया तो उसने दोनों पर हमला कर दिया. इस मामले को लेकर डॉक्टरों ने केस दर्ज कराया. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

बता दें कि कोरोना वॉरियर्स को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी करते हुए को निशाना न बनाने की अपील की है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है. कि कोरोना वायरस को लेकर किसी को भी कलंकित न करें, किसी पर इसे लेकर आरोप न लगाएं, स्वास्थ्यकर्मियों और सफाईकर्मियों को निशाना न बनाएं. पर इसके बाद भी लोग भी लोग इसे मानने को तैयार नहीं हैं.