ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

महिला बैंक कर्मी ने की आत्महत्या, परिजनों का आरोप-गला दबाकर की गयी बेटी की हत्या

CHAPRA: छपरा में एक प्राइवेट बैंक में काम करने वाली महिला ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बाजार समिति

महिला बैंक कर्मी ने की आत्महत्या, परिजनों का आरोप-गला दबाकर की गयी बेटी की हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: छपरा में एक प्राइवेट बैंक में काम करने वाली महिला ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बाजार समिति की है जहां एक घर से युवती की लाश पुलिस ने बरामद किया है। मृतका बिहार के कटिहार जिले की रहने वाली थी और छपरा के बाजार समिति स्थित आईसीआईसीआई बैंक में तैनात थी। 


कटिहार के मनिहारी निवासी ओमप्रकाश चौधरी की बेटी अर्चना कुमारी 14 महीने पहले ही ICICI बैंक ज्वाइन की थी और आज उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। पुलिस ने बताया कि अर्चना ने आत्महत्या की है। उसका किसी लड़के के साथ 3 महीने से रिलेशनशिप चल रहा था। उसी लड़के ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी कि अर्चना ने आत्महत्या कर लिया है। 


वही मृतका के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।