ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन को जेडीयू ने मजबूरी का फैसला बताया, श्याम रजक बोले - बराबरी के दर्जे से चलता है गठबंधन

PATNA : महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के फैसले को जेडीयू ने मजबूरी का फैसला बताया है। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और नीतीश सरकार के मंत्री श्याम रजक ने कहा है कि महाराष्

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के फैसले को जेडीयू ने मजबूरी का फैसला बताया है। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और नीतीश सरकार के मंत्री श्याम रजक ने कहा है कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा था। श्याम रजक ने कहा है कि सरकार गठन के लिए जो आंकड़े चाहिए थे वह कोई भी दल महाराष्ट्र में नहीं ला सका लिहाजा राष्ट्रपति शासन के अलावा और कोई रास्ता नहीं था। 


एनडीए में कोऑर्डिनेशन कमिटी बनाने के सवाल पर श्याम रजक ने कहा है कि केसी त्यागी ने इस मामले पर अपनी निजी राय रखी है और वह उनके बयान का स्वागत करते हैं। श्याम रजक ने कहा कि गठबंधन में कोई बड़ा और छोटा भाई नहीं होता है। घटक दलों के बीच रिश्ता बराबरी का होता है इस लिहाज जेडीयू एनडीए में कोऑर्डिनेशन कमिटी बनाने की मांग नहीं कर रहा बल्कि हम यह सलाह दे रहे हैं कि आपसी तालमेल के लिए कोआर्डिनेशन कमेटी बननी चाहिए।


जेडीयू नेता ने कहा है कि बिहार और महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा फर्क है। बिहार हमेशा शासन में अग्रणी रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि जनता के दिलों दिमाग में अलग है। श्याम रजक ने कहा है कि महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच क्या बातचीत हुई इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। जेडीयू का गठबंधन बीजेपी के साथ केवल बिहार में है, राज्य के बाहर जेडीयू एनडीए का हिस्सा नहीं हैं

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAHUL SINGH

FirstBihar संवाददाता