ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

महाराष्ट्र में राज्यपाल ने शिवसेना को नहीं दिया एक्स्ट्रा समय, महज 24 घंटे का मिला अल्टीमेटम, कांग्रेस-NCP के समर्थन पर आदित्य ठाकरे की चुप्पी

MUMBAI : इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र के सियासी गलियारे से आ रही है. जहां कांग्रेस और एनसीपी के समर्थन से शिवसेना का सरकार बनाने की बात अब सपने के जैसा लग रही है. राज्यपाल से

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUMBAI : इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र के सियासी गलियारे से आ रही है. जहां कांग्रेस और एनसीपी के समर्थन से शिवसेना का सरकार बनाने की बात अब सपने के जैसा लग रही है. राज्यपाल से मुलाकात कर 2 से 3 दिनों तक का एक्स्ट्रा समय मांगने पहुंचे शिवसेना नेताओं की मांग को राज्यपाल ने ना कह दिया है. गवर्नर ने शिवसेना को महज 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. वहीं दूसरी ओर से कांग्रेस-NCP के समर्थन पर आदित्य ठाकरे गोल-गोल बाते कर रहे हैं. अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है. 


इस तरह महाराष्ट्र में सरकार बनाने की कोशिश में लगी शिवसेना को बड़ा झटका लगा है. राज्यपाल ने शिवसेना को और समय देने से इनकार किया. वहीं, कांग्रेस नेता खड़गे ने भी समर्थन की बात पर अपनी चुप्पी साध ली. उन्होंने कहा कि नेताओं से बात चल रही है. एनसीपी से भी बात चल रही है. पार्टी कल प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी स्थिति को स्पष्ट करेगी. 


भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करने के बाद शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि बाकी पार्टियों से बात चल रही है. राज्यपाल ने शिवसेना को 24 घंटे का और वक्त देने से मना कर दिया है. आदित्य ने कहा कि हमारा दावा खारिज नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि हमने राज्यपाल को बताया कि हम सरकार बनाना चाहते हैं.