ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

महाराष्ट्र में NCP के एक विधायक लापता, बेटे ने थाने में लिखाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

MUMBAI : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है महाराष्ट्र से जहां सियासी ड्रामेबाजी के बीच एनसीपी के विधायक के लापता होने की खबर सामने आई है. विधायक का कुछ आता-पता नहीं चल पा रहा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUMBAI : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है महाराष्ट्र से जहां सियासी ड्रामेबाजी के बीच एनसीपी के विधायक के लापता होने की खबर सामने आई है. विधायक का कुछ आता-पता नहीं चल पा रहा है. विधायक के बेटे ने नासिक के पंचवटी पुलिस स्टेशन में पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. 


महाराष्ट्र के कलवण विधानसभा क्षेत्र से विधायक नितिन पवार लापता हो गए हैं. नितिन पवार एनसीपी पार्टी के विधायक हैं. जिनके लापता होने पर उनके बेटे ने  नासिक के पंचवटी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई है. बताया जा रहा है कि विधायक नितिन पवार 23 को सुबह 6 बजकर 30 मिनट के लिए मुंबई रवाना हुए थे लेकिन घर नहीं लौटे. नितिन पावर के साथ-साथ 3 अन्य विधायकों का फोन अब भी संपर्क से बाहर बताया जा रहा है.


बता दें कि शनिवार की देर शाम एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ मीटिंग के बाद सभी विधायकों को बस से पवई के होटल रेनासेंस के लिए रवाना कर दिया गया था. दरअसल सभी दल हॉर्स ट्रेडिंग के डर से अपने-अपने विधायकों को बचाने की कवायद में जुटे हैं. महाराष्ट्र में चल रहे इस नाटकीय घटनाक्रम में पार्टी ने अजीत पवार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की. उन्हें विधायक दल के नेता पद से हटा दिया है. एनसीपी ने उनके स्थान पर प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील को विधायक दल का नया नेता चुना है.