ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

केमिकल फैक्ट्री में बड़ा धमाका, एक की मौत, 3 जख्मी

MUMBAI : इस वक्त एक बड़ी खबर महाराष्ट्र से सामने आ रही है. जहां पालघर जिले में एक केमिकल फैक्ट्री के अंदर बड़ा धमाका हुआ है. जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट यहां स्थित के ऑर्ग

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUMBAI :  इस वक्त एक बड़ी खबर महाराष्ट्र से सामने आ रही है. जहां  पालघर जिले में एक केमिकल फैक्ट्री के अंदर बड़ा धमाका हुआ है. जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट यहां स्थित के ऑर्गेनिक केमिकल फैक्ट्री में हुआ है. इस घटना में एक व्यक्ति के मरने की सूचना मिल रही है. 3 अन्य लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. मौके पर राहत एवं बचाव का कार्य जारी है.


महाराष्ट्र के पालघर में एक कैमिकल फैक्ट्री में धमाका हो गया है. यहां बोईसर के तारापुर औद्योगिक क्षेत्र की नंडोलीया ऑर्गेनिक केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है. इस हादसे में 1 की मौत हो गई है जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. तत्काल पुलिस टीम, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुँच हैं. मौके पर राहत एवं बचाव का कार्य जारी है.


पालघर के डीएम कैलास शिंदे ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि नंडोलीया ऑर्गेनिक केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. ब्लास्ट के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. वहीं फैक्ट्री में और कितने लोग थे इसकी भी अभी सही जानकारी नहीं मिल सकी है. हालंकि राहत बचाव कार्य जारी है.


कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन के दौरान बंद हुईं फैक्ट्री और कारखाने अनलॉक लागू होने के बाद दोबारा शुरू हुए लेकिन इस दौरान लगातार केमिकल फैक्ट्रियों में हादसे की खबरे सामने आ रही हैं. आपको बता दें कि पिछले महीने विशाखापट्टनम की फार्मा फैक्ट्री में गैस लीकेज के बाद भयानक मंजर देखने को मिला मथा.