Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान बिहार की बिटिया ने किया कमाल: पुनपुन की कोमल ने चीन में लहराया तिरंगा, ड्रैगन बोट रेस में जीता ब्रॉन्ज Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी खेल, फरियाद लेकर थाने पहुंचे लोगों को पुलिस ने भगाया
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 16 Mar 2023 05:27:56 PM IST
- फ़ोटो
BHAGALPUR: विरासत बचाओ नमन यात्रा के दौरान भागलपुर पहुंचे राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन की सरकार पर जमकर बरसे। नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि पूरी सरकार भी बिहार में नहीं बनी और राजधानी से डॉक्टर का अपहरण, हत्या और लूट शूरू हो गया।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार की 2005 में बिहार में सरकार थी। तब बेहतर काम कर रहे थे तब बिहार में विकास भी हुआ था लेकिन महागठबंधन से हाथ मिलाने के बाद विकास कार्य अवरुद्ध हो गया। 2005 से पहले जिस सरकार के हाथ में बिहार था और बर्बादी के रास्ते पर था उसी के हाथ आज बिहार को सौंप दिया गया है।
इधर महागठबंधन सरकार से नाराज चल रहे उपेंद्र कुशवाहा ने एक नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल का गठन कर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं उन्होंने महागठबंधन के बारे में बताया कि नीतीश कुमार ने जिससे जुड़कर महागठबंधन की सरकार बनाई है। वह फिर बिहार को बर्बादी के रास्ते पर लेकर जाएगा। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम लोगों ने पटना में बैठकर मीटिंग की लेकिन नीतीश कुमार ने खुद को आत्मसमर्पण कर दिया।
बिहार में क्राइम ग्राम पर महागठबंधन की सरकार पर उपेंद्र कुशवाहा जमकर बरसे और उन्होंने कहा कि अभी तो पूरी तरह से उनकी सरकार भी नहीं बनी है लेकिन राजधानी में डॉक्टरों का अपहरण अलग-अलग जगहों पर हत्या, लूट, डकैती इस तरह की घटना सामने आ रही जब बिहार में पूरी तरह उनकी सरकार बन जाएगी तो फिर बिहार का क्या हालात होगा।।
उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि अलग-अलग जिलों में जाकर लोगों को मैं बताने का काम कर रहा हूं और लोगों से प्यार भी भरपूर मिल रहा है जब भागलपुर बॉर्डर पार कर रहे थे उसी दौरान लोगों का भी समर्थन काफी था। इधर उपेंद्र कुशवाहा शिक्षक अभ्यर्थी को लेकर भी गुस्से में नजर आए उन्होंने कहा इस मसले पर नीतीश कुमार से सवाल पूछिए।