JDU leader arrest : नचनिया के ठुमके पर हर्ष फायरिंग, शादी में युवक घायल; जदयू नेता को पुलिस ने किया अरेस्ट Bihar Police Conference: सीमांचल में राज्य स्तरीय पुलिस कॉन्फ्रेंस की तैयारियां तेज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हो सकते हैं शामिल Bihar Police Conference: सीमांचल में राज्य स्तरीय पुलिस कॉन्फ्रेंस की तैयारियां तेज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हो सकते हैं शामिल Bihar revenue officers : फर्जी दफ्तर खुलवाकर वसूली कराने वाले CO- कर्मचारी हो जाएं सावधान, अब अंचल अधिकारियों को लिखित में देना होगा...उनके यहां नहीं चल रहा निजी कार्यालय Baisi accident : साले की शादी में जीजा की दर्दनाक मौत, बारात जाते समय सड़क हादसा में गई जान;मातम का माहौल Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, व्यापार मंडल अध्यक्ष पर की ताबड़तोड़ फायरिंग; बाल-बाल बची जान Bihar Health System: भगवान भरोसे बिहार का हेल्थ सिस्टम! लापरवाही के कारण महीनों से बंद पड़ा करोड़ों की लागत से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट; कोरोना काल में बना था जीवन रक्षक Police Transfer Order: पुलिस महकमे में बड़ा पुलिस फेरबदल: इंस्पेक्टर रामसेवक रावत बने सदर थाने के नए थानाध्यक्ष, एसपी का आदेश Bihar assembly election : NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद जदयू का सम्मान समारोह, कार्यकर्ताओं को मिलेगा मेहनत का पुरस्कार Bihar news : चिराग पासवान की पार्टी का नेता गिरफ्तार, नाबालिग के किडनैपिंग-रेप के आरोप में कार्रवाई; पुलिस ने लड़की को किया बरामद
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 13 Feb 2023 01:08:23 PM IST
- फ़ोटो
SHEIKHPURA : बिहार की राजनीति में इन दिनों महागठबंधन के अंदर काफी उठा- पठक मची हुई है। चाहे वो उपेंद्र कुशवाहा का प्रकरण हो या फिर शिक्षा मंत्री प्रो चन्द्रशेखर और जीतन राम मांझी का रामायण का उठाया जाने सवाल। इसके अलावा अलोक मेहता का सवर्णों को लेकर दिया गया बयान हो या फिर कैबिनेट विस्तार को कांग्रेस से अनबन। इन तामाम चीज़ों को लेकर आपसी मतभेद दिखने को मिल रहा है। इसके बाद अब इस पुरे प्रकरण को लेकर भारत सरकार के पूर्व मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक जमाने में करीबी रहे आरसीपी सिंह ने बड़ा हमला बोला है।
आरसीपी सिंह ने कहा कि, महागठबंधन के अंदर घमासान मचा हुआ है। चाहे वो जेडीयू हो यह कांग्रेस या फिर राजद इन सभी दलों में आपसी मतभेद अब सबके सामने देखने को मिल रहा है। यहां जो सत्ता पक्ष में वो आपस में ही लड़ने में लगा हुआ है। सत्ता पक्ष को सरकार चलाने की जिम्मेदारी मिलती है और यहां ये लोग आपस में कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं। ऐसे में ये लोग बिहार की जनता और उसकी समस्या का क्या समाधान करेंगे।
इसके आलावा उन्होंने कहा कि, बिहार में शासन और प्रसाशन नाम की चीज़ बची ही कहा है। राज्य में सरेआम गोलीमार दी जा रही है। अपराध अपने चरम सिमा पर है। यहां सड़क चलते लोगों को सड़ेआम गोली मार दी जाती है। उत्पाद विभाग की टीम जांच करने जाती है तो शराब माफिया उनपर हमला बोल देते हैं। उन्हें वहीं डुबाकर मार दिया जाता है। यहां तो लोग पुलिस को छोड़ ही नहीं रहा है तो आमलोगों को क्या ही छोड़ा जाएगा।
इसके आलावा पिछले कुछ दिनों से डीजी शोभा अहोतकर और आईजी विकास वैभव प्रकरण को लेकर कहा कि, जब सरकार में ऊपर में काबिज लोगों में ही खींचा-तानी मची हुई है और इनके बीच ही घमासान है तो फिर अधिकारियों के बीच यदि ऐसा कुछ हो रहा है तो इसमें कौन सी नई बात हो गई। ये लोग बस सरकार में बैठकर समय काट रहे हैं।
उन्होंने कहा कि, बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री जो तेजस्वी यादव कजो आगे कर रहे हैं। इसी को लेकर यह घमासान मचा हुआ है। ये लोग अब सरकार में बैठकर किसी तरह अपना समय काट रहे हैं। इन लोगों को इस बात से कोई मतलब नहीं है कि बिहार में क्या समस्या है और क्या कुछ लोगों की जरूरत है। इसके आलावा खुद की पार्टी निर्माण पर उन्होंने चुप्पी साध ली और बोला इको लेकर बाद में बातचीत की जाएगी।