ब्रेकिंग
Bankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलसैटेलाइट टाउनशिप में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नगर विकास विभाग ने रोक हटाने का लिया निर्णय, आदेश में क्या है जानिये?रूस में रह रहे युवक पर छात्र आंदोलन में FIR का दावा, मोहम्मद सदाकत के वीडियो से मचा बवाल बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी का आरोप, चुनाव अधिकारियों को लिखा पत्रBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलसैटेलाइट टाउनशिप में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नगर विकास विभाग ने रोक हटाने का लिया निर्णय, आदेश में क्या है जानिये?रूस में रह रहे युवक पर छात्र आंदोलन में FIR का दावा, मोहम्मद सदाकत के वीडियो से मचा बवाल बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी का आरोप, चुनाव अधिकारियों को लिखा पत्र

मधुबनी नरसंहार पर बोले नीतीश कुमार: हमने डीजीपी से पांच बार बात की है, विपक्ष तो पब्लिसिटी के लिए कुछ-कुछ बोल रहा है

PATNA: बिहार के मधुबनी में 5 लोगों के मर्डर के 7 दिन बाद नीतीश कुमार की चुप्पी टूटी। नीतीश कुमार ने कहा कि हमने कम से कम पांच दफे बिहार के डीजीपी से बात कर ली है। क्राइम हुआ है तो

मधुबनी नरसंहार पर बोले नीतीश कुमार: हमने डीजीपी से पांच बार बात की है, विपक्ष तो पब्लिसिटी के लिए कुछ-कुछ बोल रहा है
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA: बिहार के मधुबनी में 5 लोगों के मर्डर के 7 दिन बाद नीतीश कुमार की चुप्पी टूटी। नीतीश कुमार ने कहा कि हमने कम से कम पांच दफे बिहार के डीजीपी से बात कर ली है। क्राइम हुआ है तो कार्रवाई की जिम्मेवारी पुलिस की है। बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी चुप्पी पर विपक्षी जो बोल रहे हैं उन्हें बोलने दीजिये, उन्हें इससे पब्लिसिटी मिलती है।


सात दिन बाद टूटी चुप्पी

मधुबनी में होली के दिन एक साथ पांच लोगों की हत्या कर दी गयी थी। विपक्ष इस मामले को लेकर सरकार पर हमलावर है तो सत्ताधारी बीजेपी-जेडीयू के नेताओं ने भी पुलिस पर निशाना साधा है। आज नीतीश कुमार की चुप्पी टूटी। मीडिया ने पूछा कि मधुबनी घटना को लेकर सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। नीतीश कुमार बोले  “जब कोई क्राइम की घटना होती है तो ये पूरी की पूरी पुलिस की जिम्मेवारी है और पुलिस पूरा काम कर रही है। कहीं कोई घटना होती है तो मैं पूरी जानकारी हासिल करता हूं, मधुबनी की जो बात हो रही है उसके बारे में हमसे कम से कम बिहार के डीजीपी ने पांच बार की है आज भी दो बार की और एक-एक चीज की जानकारी दी है.”


क्राइम करने वालों को छोड़िये मत

नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने जरूरी एक्शन लेने का निर्देश दिया है। हमने डीजीपी को कहा है कि जो भी कोई क्राइम किया है उसे छोड़िये मत। जो भी कानून के तहत कार्रवाई हो सकती है उसे करिये। नीतीश ने कहा कि अगर कोई मर्डर होगा तो कोई छूटेगा क्या? जिस तरह का कानून है उसमें कोई बच सकता है क्या? मेरा डायरेक्शन रहता है कि पुलिस जल्दी से जल्दी कार्रवाई करे।


विपक्ष को पब्लिसिटी चाहिये

नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्ष की आदत है कुछ न कुछ बोलना। हम तो काम करते रहते हैं। हमारी आदत नहीं है हर समय बोलना। मेरे ऊपर कोई बोलता है तो उसको बधाई है। उसको तो पब्लिसिटी मिलती है। कोई काम मत करो। पब्लिसिटी लो लेकिन लोग जान लें कि कोई भी घटना होती है तो उस पर तत्काल मैं एक्शन में आता हूं। अगर कोई देर होती है तो उस पर एक्शन लिया जाता है।