1st Bihar Published by: Updated Mar 09, 2021, 4:07:23 PM
- फ़ोटो
MADHUBANI : इस वक्त एक ताजा खबर मधुबनी से सामने आ रही है, जहां सीडीपीओ के कार्यालय में निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की है. विजिलेंस की टीम ने एक रिश्वतखोर डाटा एंट्री ऑपरेटर को घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.
घटना मधुबनी जिले के राजनगर का है, जहां सीडीपीओ के कार्यालय में निगरानी विभाग की टीम ने चणक छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम ने एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को पकड़ा है, जिसका नाम महेश झा के रूप में की गई है. विजिलेंस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक डाटा एंट्री ऑपरेटर महेश झा के विरुद्ध लगातार शिकायत मिल रही थी. सोमवार को टीम ने दफ्तर में छापेमारी कर ऑपरेटर को रंगेहाथ दबोच लिया.
बताया जा रहा है कि डाटा एंट्री ऑपरेटर महेश झा को 3 हजार 300 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ अरेस्ट किया गया है. निगरानी के अफसर ने बताया कि जिसने शिकायत की थी वह एक आंगनबारी सेविका हैं. उन्होंने टीम को इस बात की जानकारी दी थी कि डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत की मांग कर रहा था.