मधुबनी:- भूमि विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में गई एक व्यक्ति की जान, 5 लोग भी घायल

1st Bihar Published by: Updated Mar 29, 2021, 5:41:46 PM

मधुबनी:- भूमि विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में गई एक व्यक्ति की जान, 5 लोग भी घायल

- फ़ोटो

MADHUBANI:- बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है जहां भूमि विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। होली के दिन हुए इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही इस घटना से परिजन काफी सदमें में हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मधुबनी एसपी ने भी घटना का कारण भूमि विवाद बताया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है।