1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 16, 2019, 4:31:40 PM
- फ़ोटो
MADHUBANI : अवैध संबंध से नाराज एक पत्नी ने अपने पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना मधुबनी जिले की है. जहां एक हसबैंड का किसी लड़की के साथ अवैध संबंध था. इसी बात को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होते रहता था. एक दिन दोनों के बीच हुए झगड़े में पत्नी ने अपने पति कि पीट-पीटकर हत्या कर दी. वारदात जिले के लदनिया थाना इलाके की है. जहां ब्रह्ममोतरा गांव में एक शख्स का किसी लड़की के साथ अवैध संबंध चल रहा था. इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच हमेशा झगड़ा होते रहता था. लड़की के कारण ही शनिवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ. इस झगड़े में पत्नी ने अपने पति को पीट-पीटकर मार डाला. मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी के साथ उसके तीन बच्चे भी इस हत्याकांड में शामिल थे. मृतक पति की पहचान सुनील कुमार के रूप में की गई है. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके 3 बच्चों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बताया कि लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या की गई है. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है.