ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

मधेपुरा में पप्पू यादव ने किया खुर्दा मेले का शुभारंभ, सजेगी सितारों की महफिल

MADHEPURA: बिहार के मधेपुरा स्थित प्रसिद्ध खुर्दा मेला अब पूरे क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुका है। अगले साल से यह खुर्दा महोत्सव के नाम से जाना जाएगा। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय

मधेपुरा में पप्पू यादव ने किया खुर्दा मेले का शुभारंभ, सजेगी सितारों की महफिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: बिहार के मधेपुरा स्थित प्रसिद्ध खुर्दा मेला अब पूरे क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुका है। अगले साल से यह खुर्दा महोत्सव के नाम से जाना जाएगा। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मधेपुरा के पूर्व सांसद पप्पू यादव ने इस बात की जानकारी दी है।


शनिवार को जन अधिकार पार्टी के चीफ और मधेपुरा के पूर्व सांसद पप्पू यादव समेत अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर मेला का विधिवत शुभारंभ किया। खुर्दा मेला में इस बार सितारों की महफिल सजने वाली है। दूर दराज से बड़ी संख्या में दुकानदार भी यहां पहुंच गए हैं और मेला सज धज कर तैयार हो चुका है। वहीं मेला में बंगाल के कलाकारों द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है जिसमें मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान है। 


मेला ग्राउंड में कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, मुजफ्फरपुर, मुंगेर समेत कई जिलों की महिला एवं पुरुष टीमों ने भाग लिया है। इस बार मेला में शोभा सम्राट एवं कई अन्य थिएटर भी आए हुए हैं। साथ ही साथ ब्रेक डांस, जादूगर और डिजिनलेंड मेला भी यहां पहुंच चुके हैं। मौके पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मधेपुरा के पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि अगले साल से खुर्दा महोत्सव के नाम से यह मेला जाना जाएगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता