ब्रेकिंग
प्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतराप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरा

मछली पकड़ने गया मछुआरा खुद जाल में उलझ गया, पानी में डूबने से हुई मौत

BEGUSARAI: मछली पकड़ने गए मछुआरे को उस वक्त अपनी जान से हाथ धोना पड़ा जब वह मछली के बदले खुद जाल में उलझ गया और गहरे पानी में डूब गया। जबतक लोग कुछ समझ पाते तब तक काफी देर हो

मछली पकड़ने गया मछुआरा खुद जाल में उलझ गया, पानी में डूबने से हुई मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: मछली पकड़ने गए मछुआरे को उस वक्त अपनी जान से हाथ धोना पड़ा जब वह मछली के बदले खुद जाल में उलझ गया और गहरे पानी में डूब गया। जबतक लोग कुछ समझ पाते तब तक काफी देर हो चुकी थी। पानी में डूबने से मौत हो गयी।


 7 घंटे तक खोजबीन के बाद स्थानीय गोताखोरों ने गहरे पानी से मछुआरे के शव को ढूंढ निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चमन टोल गांव का है। 


मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना अंतर्गत सिरेया गांव वार्ड- 2 निवासी स्वर्गीय रौशन सहनी के पुत्र मिथिलेश सहनी के रुप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह मछली पकड़ने के लिए घर से निकला था। बताया जाता है कि वह अकेले ही मछली पकड़ने के लिए पानी में घुस गया।ैजैसे ही वह पानी में जाल को फेंका तो वह मछली के बजाए वो खुद ही उसी जाल में फंस गये और जाल में उलझ जाने से वो पानी में डूब गये और दम घुटने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। अकेले रहने के कारण किसी से मदद नहीं मिली जिसके कारण पानी में दम घूटने से मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता