ब्रेकिंग
शर्मनाक! 7वीं क्लास की बच्ची से अश्लील चैटिंग करता था टीचर, नाराज लोगों पकड़कर पुलिस को सौंपामुजफ्फरपुर में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 लाख का माल और करोड़ों की मशीनें जब्तBihar News: बिहार के एक IAS अफसर भूपेन्द्र यादव के PA बने, एक आईएएस अधिकारी का ट्रांसफऱ...दूसरे से लिया गया अतिरिक्त प्रभार दोस्तों संग नदी में नहाने गया 15 साल का छात्र, लौटकर नहीं आया… अगले दिन मिला शव, परिवार में मचा कोहरामसदन में उठा बिहार में 35 लाख से अधिक राशन कार्ड को रद्द करने का मामला, विपक्ष ने पूछा- कैंसिल ही करने थे तो क्यों बनाए?शर्मनाक! 7वीं क्लास की बच्ची से अश्लील चैटिंग करता था टीचर, नाराज लोगों पकड़कर पुलिस को सौंपामुजफ्फरपुर में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 लाख का माल और करोड़ों की मशीनें जब्तBihar News: बिहार के एक IAS अफसर भूपेन्द्र यादव के PA बने, एक आईएएस अधिकारी का ट्रांसफऱ...दूसरे से लिया गया अतिरिक्त प्रभार दोस्तों संग नदी में नहाने गया 15 साल का छात्र, लौटकर नहीं आया… अगले दिन मिला शव, परिवार में मचा कोहरामसदन में उठा बिहार में 35 लाख से अधिक राशन कार्ड को रद्द करने का मामला, विपक्ष ने पूछा- कैंसिल ही करने थे तो क्यों बनाए?

अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटा पीकअप वैन : लोगों में मछली लूटने की मच गई होड़

DHANBAD: धनबाद में मछली लदा पीकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे के बाद पीकअप वैन में लोड प्रतिबंधित मांगुर मछलियां सड़क पर फैल गईं। फिर क्या था, मछलियों को लूटने की होड़ मच

अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटा पीकअप वैन : लोगों में मछली लूटने की मच गई होड़
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DHANBAD: धनबाद में मछली लदा पीकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे के बाद पीकअप वैन में लोड प्रतिबंधित मांगुर मछलियां सड़क पर फैल गईं। फिर क्या था, मछलियों को लूटने की होड़ मच गई। जिसके हाथ जितनी मछलियां आईं, लोग लूटकर फरार हो गया। 


दरअसल, हावड़ा-नई दिल्ली एनएच पर तोपचांची थानाक्षेत्र स्थित बाजार के पास मछली लदा एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। पीकअप वैन में प्रतिबंधित मांगुर मछली लोड थी। हादसे के बाद पीकअप पर लोड मछलियां सड़क पर फैल गईं। मछलियों को देख स्थानीय लोग उनके ऊपर टूट पड़े।


लोग झोला, बाल्टी और अन्य चीजों में मछलियों को भर-भरकर ले भागे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया और पीकअप वैन को अपने कब्जे मे ले लिया। हालांकि तबतक लोगों ने आधी से अधिक मछलियां लूट ली थी।


हादसे में घायल वाहन चालक ने बताया कि वह बंगाल से मछली लेकर बिहार के औरंगाबाद जा रहा था। इसी दौरान तोपचांची थानाक्षेत्र में स्थित बाजार के पास उसकी गाड़ी का टायर ब्लास्ट कर गया, जिससे गाड़ी हादसे की शिकार हो गई। 

टैग्स